Freelance क्या है ? Freelancer पर कैसे रजिस्टर करें - हिंदी में

 वर्तमान के समय में , हर एक व्यक्ति को पैसा कमाना है। इसलिए लोग google या फिर कोई भी सर्च इंजन में सर्च करते हैं। जैसे कि - "घर बैठे पैसे कैसे कमाएं" , "गूगल से पैसे कैसे कमाएं , "इंटरनेट से पैसा कैसे कमाएं" इत्यादि। लोगों को पैसा चाहिए क्योंकि , हर एक व्यक्ति को अपनी जरूरतों को पूरा करना है और साथ में अपने सपने को भी पूरा कर सके। 


समय के बढ़ने के साथ-साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती जा रही है। अगर आपको अभी से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में जान लेते हैं तो आपको आगे चलकर सहारा मिल सकता है। 


लोग बहुत तरीकों से पैसा सकते हैं , ओर लोग पैसा कमा रहे हैं। जैसे - ऑनलाइन जॉब्स , खुद का बिज़नेस कर के या फ्रीलांसिंग के द्वारा। अगर आप सोच रहे कि how to earn money online ? क्या यह मुमकिन है या जूठी बातें हैं। 


जी नहीं , ये कोई जूठी बात नहीं है। अगर आप चाहे ले तो आसानी से ऑनलाइन यानि इंटरनेट से या फ्रीलांसिंग से पैसा कमा सकते हैं। दुनिया भर में बहुत से ऐसे लोग हैं , जो घर बैठ कर पैसा कमा रहे हैं। 


ना उनको बाहर जाने की आवश्यकता है और नाही किसी के नीचे काम करने की आवश्यकता है। पर इसके लिए कला और धैर्य की जरूरत पड़ती है ऐसा नहीं है कि आप के पास कोई कला नहीं है। कला हर एक व्यक्ति के पास होता है। बस जरूरत है तो अपने अंदर की कला को पहचानना। 


तो आईये , आज हम freelancing क्या है ? कैसे इसमे एकाउंट बना सकते हैं। इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें ताकि आपको अच्छे से समझ आए। 


अनुक्रम :-

1. Freelance ओर freelancer क्या है ? 

2. Freelancer के संस्थापक ओर इसकी स्थापना कब हुई ?

3. किस देश में ज्यादा freelancer है। 

4. Freelancer पर account या register कैसे करें ? 

5. क्या online या freelancing पर पैसे कमाने के लिए कोई fees या investment करने की आवश्यकता है। 

6. Online या freelancing से आप कितना कम सकते हैं ?

7. Freelancing के advantage ओर disadvantage क्या है ?

8. आपने क्या सीखा ? 


Freelance ओर freelancer क्या है


मान लेते हैं कि हमे डाटा एंट्री का काम करवाना है , ओर मेरे पास कोई व्यक्ति नहीं है जो मेरा काम कर सके। इस हालात में , में चाहता हूँ कि कोई व्यक्ति मिले और मेरा काम कर दे। 


लेकिन मुझे ये मालूम नहीं है कि ये मेरा काम कौन अच्छे तरीके से कर सकता है। इस हालात में , किसी दूसरे व्यक्ति से हम काम करवा लेते हैं और इसके बदले में हम कुछ पैसे दे देते हैं। उस व्यक्ति ने जो मेरा काम किया इसी काम को freelancing कहते हैं। ओर उस व्यक्ति को या जिसने काम किया उसे freelancer कहते हैं। 

Fiverr क्या है ? इसमें gig ओर register कैसे करें

freelancer की सबसे अच्छी और महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां पर आपको कोई बॉस नहीं होता हैं , आप यहां खुद के बॉस होते हैं। self employed यानी आपको किसी के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। आप अपने समय के अनुसार काम कर सकते हैं। 


freelancer एक समय में एक या एक से अधिक लोगों (clients) के लिए काम कर सकते हैं , ओर अलग-अलग तरह के काम (projects) कर सकते हैं। freelancer के नाम से एक बहुत व्यापक कंपनी भी है। 


Freelance में काम करने के लिए freelancer के पास कौशल या कला और धैर्य का होना बहुत ही आवश्यक है। अगर आपके पास कला नहीं है , तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप freelancing से काम ले कर किसी ओर से भी करवा सकते हैं। आइये freelancer के बारे में जानते हैं। 


freelancer के संस्थापक ओर इसकी स्थापना कब हुई


freelancer के संस्थापक रॉबर्ट मैथ्यू "मैट" बैरी है , जिनका जन्म 16 अगस्त 1973 में हुआ था। ये एक Austrian technology entrepreneur है। ये freelancer.com के CEO है। 


रॉबर्ट मैथ्यू सिडनी विश्वविद्यालय में एक सहायक एसोसिएट प्रोफेसर है , जहां वे कंप्यूटर और नेटवर्क सेक्युरिटी सिखाते हैं। freelancer की स्थापना 2009 , सिडनी , ऑस्ट्रेलिया में हुई थी ओर इसकी हेडक्वार्टर सिडनी , ऑस्ट्रेलिया में स्थित है। 


किस देश ज्यादा freelancer है


टॉप 10  ऐसे देश हे जहां freelance का उपयोग किया जाता है। 


▪ ब्राज़ील               -  48 %

▪ पाकिस्तान           -  47 %

▪ उक्रेन                  -  36 %

▪ फिलिफिन्स          -  35 %

▪ इंडिया                 -  29 %

▪ बांग्लादेश             -  27 %

▪ रसिया                 -  20 %

▪ सर्बिया                -  19 %


Freelancer पर एकाउंट या रजिस्टर कैसे करें


➡ सबसे पहले www.freelancer.com पर जाएं। इसको  अच्छे से समझने के लिए क्रोम के ऊपर में दाएं तीन डॉट पर click करें , उसके बाद desktop site पर click करें। 


➡ इसके बाद आपको दो ऑप्शन देखने को मिलेंगे "hire a freelancer" ओर "earn money freelancing".


➡ यहाँ पर आपलोगों को कम करना है इसीलिए "earn money freelancing" पर click करेंगे। 


➡ इसके बाद sign up का ऑप्शन मिलेगा। आप फेसबुक id या फिर ईमेल id डाल सकते हैं। इसके बाद join freelancer पर click करें। 


➡ दोस्तों , आपके जानकारी के लिए बता दूं कि freelancer दुनिया के सबसे बड़ी reputed freelancing site है। यहाँ पर sign up करना आसान है लेकिन यहां प्रोफाइल बनाने में थोड़ा समय लगता है। आइये प्रोफाइल बनाते हैं। 


➡इसके बाद choose a username का ऑप्शन मिलेगा , अपना username बना लेंगे। 


➡ इसके बाद select account type का ऑप्शन मिलेगा , यहां पर आपको earn money freelancing पर click करें। 


➡ दोस्तों , freelancer पर बिना पैसे खर्च किये हमारा registration या sign up पूरा हो चुका है। 


➡ अब यहां आपको अलग-अलग कैटेगरी के यहां उपलब्ध है , जो अपने घर बैठे काम कर सकते हैं या किसी ओर से करवा सकते हैं , बहुत सारे कैटेगरी हे लेकिन यहां पर हम data entry को चुनेंगे। यहां पर आप अपने हिसाब से कैटेगरी चुन सकते हैं। 


➡ यहां पर data entry & admins पर click करेंगे। 


➡ इसके बाद आपका data entry के मिलते जुलते बहुत सारे काम देखने को मिलेंगे। यहां पर काम रोज उपडेट होते रहते हैं। 


➡ यहां पर 20 काम को सेलेक्ट करना होगा। आप अधिक काम को सेलेक्ट करेंगे तो कम मिलने के chance ज्यादा रहते हैं , उसके बाद next step पर click करें। 


➡ अब यहां पर अपनी प्रोफाइल कम्पलीट करनी है। प्रोफइल बनाने में आपको थोड़ा समय लगेगा क्योंकि प्रोफाइल बनाना बहुत जरूरी है , इसी पर काम मिलता है। 


➡ यहाँ पर first name ओर last name डालें , इसके बाद lanuguage ड़ालें जो आपको चाहिए। 


➡ इसके बाद आपसे आपका experience को चुनना होगा , यहाँ पर advanced को चुने क्योंकि आपका experience कम होने पर काम मिलना मुश्किल हो जाता है। 


➡ इसके बाद payment method मिलेगा , इसको फिलहाल के लिए skip कर देंगे। 


➡ freelancer आपको 1 महीने तक free काम लेने का ऑप्शन देता है। आप 1 महीने तक आप जितने भी काम ले सकते हैं। इसके बाद नए ईमेल id बना कर 1 महीने बढ़ा सकते हैं। ईमेल id बनाना बिल्कुल मुफ्त है। 


➡ इसके बाद start free trial पर click करे। 


➡ freelancer पर आपने ईमेल डाली है उस email पर वेरिफिकेशन ईमेल को वेरीफाई करेंगे। 


➡ इसके बाद दुबारा start free trial पर click करेंगे और payment method को skip कर आगे बढ़ें। 


➡ यहां पर आपको काम दिखने लगेंगे लेकिन आपका प्रोफइल पूरी नहीं हुई है। पहले प्रोफइल पूरी करेंगे। 


➡ ऊपर के दाएं कोने पर आपका नाम दिखेगा उस पर click करेंगे , उसके बाद view profile पर click करेंगे। 


➡ उसके बाद edit profile पर click करेंगे। 


➡ सबसे पहले अपना photo upload करे प्रोफेशनल लुक में होना चाहिए। 


➡ इसके बाद enter your professional headline डालें। जैसे - data entre expert. 


➡ इसके बाद enter your profile summary पर अच्छी तरह से लिखें की हमे data entry के बारे में अच्छी जानकारी है। 


➡ आप अपनी प्रोफाइल में जितना अधिक लिखेंगे , उतना ही अच्छा रहेगा। 


➡ इसके बाद एक घंटे में कितने rate पर काम करेंगे। जैसे - $ 15 USD/hr. 


➡ हमारी प्रोफइल लगभग पूरी हो चुकी है। यहां पर कुछ चीजें skip कर सकते हैं। 


➡ अपना काम देखने के लिए सबसे पहले browse पर click करे , उसके बाद projects पर click करे। यहाँ पर आपके चुने गए skill के अनुसार आपके काम दिखेंगे। 


क्या online या freelancing पर पैसे कमाने के लिए कोई fees या investment करने की आवश्यकता है 


वैसे तो इसका जवाब दोनों में है हाँ भी ओर ना भी। कुछ ऐसे online या freelancing में कुछ लिमिटेड समय के लिए free version का उपयोग कर सकते हैं। वही कुछ online या freelancing के तरीक़े जिसमे आप बिना investment या fees देने की जरूरत नहीं है। freelancing में काम लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है। 


Online या freelancing से आप कितना कम सकते है


इसका कोई सटीक नहीं है। आप कितने पैसे कमाएंगे ये आपके काम पर निर्भर है। आप जितना अधिक मेहनत और काम करेंगे , उतना ही आपकी कमाई होगी। अधिकतर freelancing साइट में income जो होती है वो डॉलर में होती है। यहाँ पर आपका काम करने का तरीका ओर आपका अनुभव का बहुत महत्व है। 


Freelancing के advantage ओर disadvantage क्या है 


                        ADVANTAGE


 I. पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है , अगर आपसे कोई काम के लिए पैसे मांगते हैं तो बिल्कुल न दें। 


II. यहां पर अपना schedule fix कर लें की आपको काम सुबह करना है या फिर शाम को। ये आप पर निर्भर करता है। 


III. आप इसमे जितना चाहो उतना कमा सकते हो। इसमे कोई fix income नहीं है। 


                      DISADVANTAGE


 I. जब आप इसमें काम करना start करेंगे तो , शुरुआत में आपको पैसे कम मिलेंगे। 


II. जब आप freelancing में अधिक काम लेने लगते हैं तो उनको सम्भलना मुश्किल हो जाता है। clients के समय के अनुसार उनका काम कर के उनको वापस करना होता है। ऐसा नहीं होने पर आपका रेटिंग खराब हो सकती है। 


III. कभी कभी आपको काम रेगुलर नहीं मिल सकता है। 


आपने क्या सीखा


हमें विश्वास है कि आपको मेरी यह लेख Freelance क्या है ? Freelancer पर कैसे रजिस्टर करें जरूर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहेगी कि users को पूरी जानकारी मिले। और  Freelance क्या है ? Freelancer पर कैसे रजिस्टर करें के बारे में दूसरे sites या internet  में इसके विषय में खोजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

इससे हम सबकी समय की बचत होगी। अगर इस लेख को लेकर कोई संदेह है या इसमे सुधार/बदलाव होनी चाहिए तो इसके लिए आप नीचे comment कर सकते हैं। 

अगर यह post आपको पसंद आई होगी या कुछ सीखने के लिए मिला है तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें

Post a Comment

1 Comments